शुक्रवार, 24 अक्टूबर 2025

गौतमबुद्धनगर: इकोटेक पुलिस ने अवैध शराब तस्कर को धर दबोचा!!

शेयर करें:


गौतमबुद्धनगर: इकोटेक पुलिस ने अवैध शराब तस्कर को धर दबोचा!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक:: गौतमबुद्धनगर, 24 अक्टूबर 2025: थाना इकोटेक प्रथम पुलिस ने पीपली मंदिर के पास पुस्ता क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री कर रहे एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 110 पव्वे अवैध देशी शराब उत्तर प्रदेश मार्का बरामद की है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त योगेश पुत्र उदयवीर, निवासी छितारा, थाना दादरी, उम्र 30 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। योगेश पहले से कई आपराधिक मामलों में वांछित रहा है। उसके खिलाफ थाना इकोटेक प्रथम में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। इसके अलावा, वह चोरी व आपराधिक मामलों में भी शामिल रहा है, जिनमें थाना बिसरख और थाना दादरी में दर्ज मामले शामिल हैं।

बरामदगी का विवरण:
पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से कुल 110 पव्वे अवैध देशी शराब उत्तर प्रदेश मार्का बरामद की।

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने इस कार्रवाई को अवैध शराब की बिक्री रोकने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। मीडिया सेल ने नागरिकों से अपील की है कि वे ऐसे अवैध व्यापार की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।।