ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

गौतमबुद्धनगर: मिशन शक्ति फेज-5: नोएडा पुलिस ने बढ़ाया महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण का अभियान!!

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।

गौतमबुद्धनगर: मिशन शक्ति फेज-5: नोएडा पुलिस ने बढ़ाया महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण का अभियान!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक:: नोएडा !!
पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन और प्रभारी डीसीपी महिला सुरक्षा श्रीमती मनीषा सिंह के पर्यवेक्षण में मिशन शक्ति अभियान-5.0 के तहत पुलिस ने महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता की बड़ी मुहिम छेड़ी है।

अभियान के अंतर्गत कमिश्नरेट के सभी थाना क्षेत्रों में महिला सुरक्षा, साइबर जागरूकता और शासन की विभिन्न योजनाओं से संबंधित जानकारी प्रदान की गई। मिशन शक्ति टीम ने महिला कर्मियों को थानों पर गठित मिशन शक्ति केंद्र के उद्देश्य, कार्यप्रणाली और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया।

टीम ने विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और कार्यालयों में जाकर छात्राओं, कर्मचारियों और स्थानीय महिलाओं को पुलिस हेल्पलाइन नंबर, साइबर फ्रॉड, महिला उत्पीड़न संबंधी कानूनों और थाने की कार्य प्रणाली के बारे में जागरूक किया।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा, और आपातकालीन स्थितियों में पुलिस सहायता प्राप्त करने के तरीकों की जानकारी दी। वहीं, साइबर सुरक्षा टीम ने कर्मचारियों और युवाओं को सुरक्षित इंटरनेट व्यवहार, पासवर्ड सुरक्षा, सोशल मीडिया सावधानियां, और फिशिंग जैसे ऑनलाइन अपराधों से बचाव के उपाय समझाए।

मिशन शक्ति टीम ने यह भी बताया कि किसी भी प्रकार की साइबर या महिला उत्पीड़न संबंधी घटना होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन या पुलिस हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें।

अभियान के तहत महिला बीट पुलिस अधिकारी लगातार गांवों, कस्बों, स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थलों पर जाकर महिलाओं को सुरक्षा से जुड़ी जानकारी दे रही हैं और जागरूकता पम्पलेट वितरित कर रही हैं।।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें