नोएडा: महिला सशक्तिकरण पर जनपद स्तरीय विशेष कॉन्फ्रेंस आयोजित, मिशन शक्ति अभियान-5.0 को मिला नया जोश!!
दो टूक :: नोएडा, 11 अक्टूबर 2025:
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के तहत शासन द्वारा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन को सशक्त बनाने हेतु चलाए जा रहे “मिशन शक्ति अभियान-5.0” के अंतर्गत आज पुलिस आयुक्त कार्यालय, सेक्टर-108 नोएडा स्थित ऑडिटोरियम हॉल में महिला सुरक्षा पर जनपद स्तरीय विशेष कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती विमला बाथम, पूर्व अध्यक्षा, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग रहीं। इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था डॉ. राजीव नारायण मिश्र, अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय श्री अजय कुमार, श्रम आयुक्त, प्रभारी डीसीपी महिला सुरक्षा श्रीमती मनीषा सिंह, एडीसीपी महिला सुरक्षा श्रीमती पूनम मिश्रा, महिला पुलिस कर्मी, विभिन्न एनजीओ प्रतिनिधि, नागरिक और कमिश्नरेट क्षेत्र की प्रतिष्ठित महिलाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का संचालन सहायक पुलिस आयुक्त (महिला सुरक्षा) श्रीमती प्रशाली गंगवार ने किया। कॉन्फ्रेंस में महिला सुरक्षा, स्वावलंबन और सशक्तिकरण के विभिन्न पहलुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। वक्ताओं ने महिलाओं की उन्नति, आत्मनिर्भरता और समाज में उनकी सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न सरकारी योजनाओं और प्रयासों की जानकारी साझा की।
कार्यक्रम में उपस्थित जनसाधारण, एनजीओ प्रतिनिधियों और महिला पुलिस कर्मियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई और अपने अनुभव एवं सुझाव साझा किए, जिससे कॉन्फ्रेंस और प्रभावशाली बन गई।
इस मौके पर एक बालिका द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई, जिसमें नारी शक्ति, सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया गया। उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुति की सभी ने सराहना की और उन्हें सम्मानित किया गया।
अंत में, मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों—महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन—को आगे बढ़ाने हेतु सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि वे निरंतर प्रयास करेंगे ताकि समाज में महिलाओं के लिए सुरक्षित और सशक्त वातावरण का निर्माण सुनिश्चित किया जा सके।।