ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

गौतमबुद्धनगर: नोएडा पुलिस ने 4 किलो 172 ग्राम गांजा तस्कर को धर दबोचा, कंपनियों में काम करने वाले मजदूरों को बेचने की तैयारी में था!!

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।

गौतमबुद्धनगर: नोएडा पुलिस ने 4 किलो 172 ग्राम गांजा तस्कर को धर दबोचा, कंपनियों में काम करने वाले मजदूरों को बेचने की तैयारी में था!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक :: नोएडा, 16 अक्टूबर 2025: थाना सेक्टर-58 पुलिस ने बीट पुलिसिंग और गोपनीय सूचना के आधार पर अवैध गांजा तस्करी के एक बड़े मामले में सफलता हासिल की है। पुलिस ने रिषभ पाण्डेय (28), पुत्र राकेश पाण्डेय, निवासी रोजबैरीख आदित्यपुर, जमशेदपुर, झारखंड को गिरफ्तार किया।

अभियुक्त के कब्जे से कुल 04 किलो 172 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। यह गांजा विभिन्न कंपनियों में काम करने वाले लोगों और मजदूरों को बेचने के लिए रखा गया था। पुलिस के अनुसार, रिषभ पाण्डेय शातिर किस्म का तस्कर है और लंबे समय से इस अवैध धंधे में संलिप्त रहा है।

थाना सेक्टर-58 पुलिस ने बताया कि रिषभ पाण्डेय के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मु0अ0सं0 375/2025 पंजीकृत की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उसकी अन्य संभावित तस्करी की गतिविधियों की भी जांच कर रही है।

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने इस गिरफ्तारी को कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर रोक लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी थाने या पुलिस हेल्पलाइन पर दें।

इस कार्रवाई से नोएडा क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी पर कड़ी निगरानी और क़ानूनी कार्रवाई के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता साफ झलकती है।।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें