ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

गौतमबुद्धनगर: नोएडा सेक्टर-31 में दर्दनाक हादसा: कार की चपेट में आया 4 वर्षीय बच्चा, चालक गिरफ्तार!!

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।

गौतमबुद्धनगर: नोएडा सेक्टर-31 में दर्दनाक हादसा: कार की चपेट में आया 4 वर्षीय बच्चा, चालक गिरफ्तार!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक:: नोएडा। थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-31 ए ब्लॉक में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 4 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में मातम छा गया।

पुलिस के अनुसार, चालक जयंत शर्मा अपनी कार (रजिस्ट्रेशन नंबर UP16BW8850) को बैक कर रहा था, तभी पास खेल रहा मासूम बच्चा अचानक कार के पीछे आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद बच्चे के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चालक जयंत शर्मा पुत्र संजीव शर्मा, निवासी सेक्टर-36, गौतमबुद्धनगर (उम्र 32 वर्ष) के खिलाफ धारा 281/106(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी की कार को भी कब्जे में ले लिया है।
इस दर्दनाक हादसे के बाद स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है। लोगों ने प्रशासन से आवासीय इलाकों में वाहन चलाते समय सतर्कता बरतने और नियमों का कड़ाई से पालन कराने की मांग की है।।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें