सोमवार, 20 अक्टूबर 2025

गौतमबुद्धनगर: नोएडा फेस-1 पुलिस की बड़ी कार्रवाई — गांजा तस्कर गिरफ्तार, 1 किलो 280 ग्राम अवैध गांजा बरामद!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: नोएडा फेस-1 पुलिस की बड़ी कार्रवाई — गांजा तस्कर गिरफ्तार, 1 किलो 280 ग्राम अवैध गांजा बरामद!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक:: नोएडा। थाना फेस-1 पुलिस ने रविवार को गांजा तस्करी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस को यह सफलता लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर मिली। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सूरज गुप्ता पुत्र नन्हे गुप्ता निवासी हरौला, सेक्टर-5, नोएडा (मूल निवासी हरदोई) के रूप में हुई है।

पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 1 किलो 280 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। उसके खिलाफ मु0अ0सं0 443/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना फेस-1 में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।।