सुल्तानपुर :
गोसाईंगंज में खुला जिले का पहला इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन।
◆सदर विधायक ने किया शुभारंभ, 24 घंटे मिलेगी सुविधा।
दो टूक : सुलतानपुर जनपद के गोसाईगंज में इको प्लग एनर्जी इंडिया लिमिटेड की ओर से गोसाईंगंज थाना के बगल जिले का पहला इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग शोरूम शुरू किया गया है। यहां इलेक्ट्रिक बाइक, रिक्शा और कारों की चार्जिंग की चौबीसों घंटे सुविधा उपलब्ध रहेगी।
रविवार को सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने फीता काटकर इस चार्जिंग स्टेशन का शुभारंभ किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि भविष्य इलेक्ट्रिक वाहनों का है। प्रदूषण मुक्त और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन व्यवस्था के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। इस तरह के चार्जिंग स्टेशन ग्रामीण इलाकों में भी बड़ी राहत देंगे और रोजगार के अवसर भी बढ़ाएंगे।
इको प्लग एनर्जी इंडिया लिमिटेड के अधिकारियों ने बताया कि कंपनी का लक्ष्य जिले में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना और चार्जिंग की समस्या को दूर करना है। इसके लिए आगे भी कई स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन खोले जाएंगे। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य अजय कुमार चतुर्वेदी, अयोध्या प्रसाद मिश्रा, भानु प्रताप मिश्रा, राम बहादुर वर्मा, वंश बहादुर, राजेंद्र उपाध्याय, गुड्डू उपाध्याय, वितबारी विनय समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
