रविवार, 14 सितंबर 2025

लखनऊ : पड़ोसी ने पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांघ के आरपार हुई।||Lucknow: Neighbor shot a young man due to old enmity, the bullet passed through his thigh.

शेयर करें:
लखनऊ : 
पड़ोसी ने पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांघ के आरपार हुई।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना चिनहट क्षेत्र  मटियारी निवासी पुनीत यादव (37) को पुरानी रंजिश के चलते गांव के रहने वाले पड़ोसी विनय यादव व उसके तीन साथियों ने बीते शनिवार की रात गोली मार दी । गोली पुनीत यादव के दाहिनी जांघ से आर पार हो गई । परिजनों ने आनन फानन मे निजी अस्पताल मे भर्ती कराया। जहाँ इलाज चल रहा है।गोलीबारी की घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस घटना की छानबीन मे जुट गई। डॉक्टरों ने पुलिस की हालत खतरे से बाहर बताई है।
विस्तार : 
मिली जानकारी के अनुसार थाना चिनहट क्षेत्र मटियारी गॉव मे बीते शानिवार की रात पुरानी रंजिश को लेकर गॉव से रहने वाले ने अपने साथियों के साथ पुनीत यादव को गोली मार कर लहूलुहान कर दिया। घटना के दौरान पुनीत यादव घर के पास स्थित परनामी मंदिर में बैठे थे।गोली उनकी दाहिनी जांघ पर लगी। वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़े। गोली चलने से आस-पास के लोग घबरा गया। इस दौरान हमलावर वहां से भाग निकले।पुनीत पर हमले की खबर पाकर परिजन भागते हुए मौके पर पहुंचे और उन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। सरेराह युवक को गोली मारे जाने की सूचना पर डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह, एडीसीपी पूर्वी पंकज सिंह और चिनहट पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। अस्पताल में मौजूद पुनीत के परिजनों से बातचीत की गई तो पता चला कि दिसंबर में आरोपी विनय का पुनीत के चाचा से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश में आरोपियों ने पुनीत को गोली मारी है।फिलहाल पुलिस टीमे आरोपियों की तलाश मे जुटी हुई है।
DCP ईस्ट शशांक सिंह ने बताया कि पुलिस की दो टीमों को हमलावरों की तलाश में लगाया गया है। वहीं एक टीम घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है अभी घायल के परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज किया जाएगा।
◆ DCP ईस्ट शशांक सिंह की बाईट- -