नोएडा होटल में बर्थडे पार्टी के दौरान मारपीट, CCTV में कैद!!
दो टूक:: नोएडा सेक्टर-52 स्थित एक होटल में बर्थडे पार्टी के दौरान मामूली कहासुनी पर जमकर मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि 6–7 युवकों ने मिलकर एक युवक की पिटाई कर दी।
सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-24 पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मारपीट करने वाले दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवकों में से कुछ पहले भी चर्चित "थार कांड" में शामिल रह चुके हैं। पूरी घटना होटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
👉 फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर बाकी आरोपियों की तलाश में जुट गई है।।
