दिल्ली पुलिस का सिपाही दादरी में अवैध पिस्टल संग गिरफ्तार!!
दो टूक:: गौतमबुद्धनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना दादरी पुलिस ने वांछित अभियुक्त विकास पुत्र रणवीर, निवासी ग्राम चिटहैरा (उम्र करीब 35 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 01 अवैध पिस्टल और 01 जिंदा कारतूस .32 बोर बरामद किया।
जानकारी के मुताबिक अभियुक्त ने वादी के घर में घुसकर वादी व उसके भाई से मारपीट की थी और पिस्टल की बट से घायल कर दिया था। इस मामले में थाना दादरी पर मु0अ0सं0- 488/2025, धारा 333/115(2)/352/351(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था, जिसमें वह वांछित चल रहा था।
11 सितंबर 2025 को लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे CHC दादरी मेन गेट से दबोच लिया। तलाशी के दौरान घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद हुआ।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि गिरफ्तार अभियुक्त दिल्ली पुलिस में सिपाही है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।।
