नोएडा: ट्रैफिक सिपाही ने रिक्शा चालक को पीटा, वीडियो वायरल!!
देव गुर्जर!!
दो टूक:: नोएडा। वर्दी की हनक में मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। नोएडा ट्रैफिक पुलिस में तैनात एक सिपाही ने रिक्शा चालक को बीच सड़क पर गिरा-गिराकर पीटा। बताया जा रहा है कि सिपाही ने हेलमेट और वाइपर से चालक की जमकर पिटाई की।
यह पूरी घटना नोएडा सेक्टर-66 स्थित श्रमिक कुंज क्षेत्र की बताई जा रही है। मारपीट की तस्वीरें और वीडियो आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
घटना का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधिकारियों ने एसीपी ट्रैफिक प्रथम को जांच के निर्देश दिए हैं। मामला थाना फेस-3 क्षेत्र का बताया गया है।।
