सोमवार, 1 सितंबर 2025

यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने की संभावना, डूब क्षेत्र में अलर्ट जारी!!

शेयर करें:


यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने की संभावना, डूब क्षेत्र में अलर्ट जारी!!

देव गुर्जर!!

गौतम बुद्ध नगर, 01 सितंबर 2025।
दो टूक:: गौतम बुद्ध नगर प्रशासन ने यमुना नदी से सटे इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया है। अधिशासी अभियंता, सिंचाई निर्माण खंड गाजियाबाद ने जानकारी दी कि आज सुबह 9 बजे ताजेवाला बैराज (हथनीकुंड) से 3,29,313 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। अनुमान है कि यह पानी 2 सितंबर 2025 की शाम तक दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों, जिनमें गाजियाबाद व गौतमबुद्धनगर भी शामिल हैं, तक पहुँच जाएगा।


प्रभावित हो सकते हैं डूब क्षेत्र

विशेषज्ञों के अनुसार, पानी का यह प्रवाह यमुना नदी के अधिकतम डूब क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।


प्रशासन की अपील

प्रशासन ने यमुना नदी के डूब क्षेत्र में निवास करने वाले लोगों से अपील की है कि वे तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुँचें और अपने परिवार तथा पशुओं को भी साथ ले जाएं। समय रहते सतर्क रहने से किसी भी अप्रत्याशित स्थिति से बचा जा सकता है।।