महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस कमिश्नरेट का जागरूकता अभियान!!
देव गुर्जर!!
दो टूक:: नोएडा। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में महिला सुरक्षा टीम द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया।
10 सितंबर 2025 को महिला बीट अधिकारियों ने विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों, गांवों, सोसायटियों, लेबर कॉलोनियों व बाजारों में महिलाओं और बच्चियों को महिला सशक्तिकरण एवं उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी।
टीम ने मिशन शक्ति, शुभ मंगल योजना, साइबर सुरक्षा जैसे अभियानों के साथ-साथ हेल्पलाइन नंबर 1090, 1076, 1930, 112, 1098 और 181 की जानकारी भी साझा की। महिलाओं को समझाया गया कि किसी भी अपराध को चुपचाप न सहें और तुरंत हेल्पलाइन पर संपर्क करें।।
