शुक्रवार, 26 सितंबर 2025

🚨 जारचा पुलिस की बड़ी कामयाबी!!

शेयर करें:


🚨 जारचा पुलिस की बड़ी कामयाबी!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

वांछित बदमाश विक्रम उर्फ डिक्की अवैध चाकू समेत गिरफ्तार

दो टूक :: गौतमबुद्धनगर, 26 सितम्बर 2025।
थाना जारचा पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर वांछित अभियुक्त विक्रम उर्फ डिक्की पुत्र अशोक कुमार (निवासी ग्राम बिसाहडा, उम्र 30 वर्ष) को दबोच लिया।


पुलिस ने आरोपी को रानोली लतीफपुर के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध चाकू भी बरामद हुआ। आरोपी पर थाना जारचा में मुकदमा अपराध संख्या 164/2025 धारा 115(2)/352/351(2)/324(2)/333 बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट दर्ज है।


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह गिरफ्तारी इलाके की शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में अहम साबित होगी। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है।।