गौतमबुद्धनगर के पाँच मुक्केबाजों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयन!!
दो टूक :: गौतमबुद्धनगर, 11 सितम्बर 2025।
मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम के नौ मुक्केबाजों ने मंडल स्तरीय विद्यालयीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता (खुर्जा, जनपद बुलंदशहर) में दमदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता 10 सितम्बर को सम्पन्न हुई, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर पाँच खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय विद्यालयीय प्रतियोगिता हेतु हुआ है। यह प्रतियोगिता 21 से 25 सितम्बर तक मुरादाबाद में आयोजित होगी।
चयनित खिलाड़ी:
- करण – 30 किग्रा (स्वर्ण)
- अंश – 48 किग्रा (रजत)
- अजय – 52 किग्रा (कांस्य)
- नेहा – 48 किग्रा (स्वर्ण)
- प्रिया – 52 किग्रा (स्वर्ण)
प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह सफलता मलकपुर स्टेडियम की नियमित प्रशिक्षण व्यवस्था और कोच ज्योति नागर के कुशल मार्गदर्शन का नतीजा है। खिलाड़ियों को कोच ज्योति नागर, नेटबॉल कोच शिलांकुर और कार्यालय सहायक देवेंद्र कौशिक ने बधाई दी।।