शनिवार, 13 सितंबर 2025

डीएम ने कलेक्ट्रेट व नवनिर्मित आपदा भवन का किया निरीक्षण!!

शेयर करें:


डीएम ने कलेक्ट्रेट व नवनिर्मित आपदा भवन का किया निरीक्षण!!

देव गुर्जर!!

दो टूक :: गौतमबुद्धनगर, 12 सितम्बर 2025

जिलाधिकारी मेधा रूपम ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय/परिसर और नवनिर्मित आपदा भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने मूलभूत सुविधाओं, भवनों के रख-रखाव, स्वच्छता व्यवस्था और आवश्यक मरम्मत कार्यों का जायज़ा लिया।


निरीक्षण के दौरान डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि परिसर में सभी मरम्मत कार्य शीघ्र पूरे कराए जाएं और नागरिकों व कर्मचारियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही आवागमन मार्गों की स्थिति पर विशेष ध्यान देने को कहा।


डीएम ने स्पष्ट किया कि कलेक्ट्रेट जैसे महत्वपूर्ण परिसर में आने वाले नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए अधिकारी पूरी निष्ठा से जिम्मेदारी निभाएं।


इस मौके पर एडीएम प्रशासन मंगलेश दुबे, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।।