।। सिद्धेश्वर पाण्डेय।।
दो टूक ,आजमगढ़ । जिले के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के चकिया गांव के पूर्व प्रधान शाहिद भाई चकिया को समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव नामित किया गया है। उनके मनोनयन कि सूचना मिलते ही निजामाबाद क्षेत्र में कार्यकर्ताओं में खुशी कि लहर दौड़ गई है। शाहिद भाई चकिया ने आज गुरुवार को दोपहर 12 बजे लखनऊ से फोन पर बताया है कि पार्टी द्वारा जो जिम्मेदारी मिली है उसे निष्ठापूर्वक निभाना है और आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में अखिलेश यादव कि सरकार बनाने के लिए घर घर जाकर जनसंपर्क कर लोगों को जोड़ना है। शाहिद भाई चकिया को बधाई देने वालों में प्रधान चकिया अबुशाद अहमद, पूर्व महाप्रधान वीरेन्द्र यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख रामनयन यादव, पूर्व प्रधान सुराई मोहम्मद शैफ, पूर्व बालगोविंद यादव, पूर्व प्रधान रंजीत चौहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य अबु तालिब, अबु ओबैदा शेख, क्षेत्र पंचायत सदस्य कमलेश यादव, सपा नेता अकबर खान, क्षेत्र पंचायत सदस्य भंडारी यादव, अरविंद यादव ,मोहम्मद आमिर,अबुजर आज़मी,आदि लोगों ने बधाई दी है।