मंगलवार, 16 सितंबर 2025

गाजियाबाद : रेप के आरोपी हरियाणवी एक्टर उत्तर कुमार गिरफ्तार, अस्पताल से कोर्ट में पेश!!

शेयर करें:

गाजियाबाद : रेप के आरोपी हरियाणवी एक्टर उत्तर कुमार गिरफ्तार, अस्पताल से कोर्ट में पेश!!

देव गुर्जर!!

दो टूक:: गाजियाबाद। हरियाणवी फिल्मों और एल्बमों में काम करने वाले मशहूर एक्टर उत्तर कुमार को गाजियाबाद पुलिस ने रेप और शोषण के गंभीर मामले में गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को अमरोहा जिले स्थित उसके फार्म हाउस से दबोचा।


पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि वर्ष 2020 में एक एल्बम की शूटिंग के दौरान उत्तर कुमार ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। यही नहीं, उस पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का भी आरोप है। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाने में दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की।


गिरफ्तारी के बाद आरोपी की तबीयत बिगड़ गई, जिसके चलते उसे यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया। मेडिकल जांच और इलाज के बाद स्वास्थ्य ठीक होने पर पुलिस ने उसे डिस्चार्ज करा लिया। आरोपी को आगे की प्रक्रिया के लिए MMG अस्पताल ले जाया गया, जहां मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।


आज उत्तर कुमार को पुलिस अस्पताल से निकालकर कोर्ट में पेश कर रही है। व्हील चेयर पर मास्क लगाए और अस्पताल के कपड़ों में आरोपी को पुलिस गाड़ी तक लेकर पहुंची। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को डसना जेल भेजा जाएगा।


👉 यह मामला फिल्मी जगत और हरियाणवी इंडस्ट्री में बड़ी हलचल पैदा कर रहा है।।