गौतमबुद्धनगर: स्कूल में पोक्सो अधिनियम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित!!
दो टूक:: गौतमबुद्धनगर, 11 सितंबर 2025।
महिला कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश के “संकल्प-हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन” के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालय ककराला, बिसरख (तहसील सदर) में पोक्सो अधिनियम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को बाल संरक्षण, बाल विवाह रोकथाम, बाल यौन शोषण से बचाव, गुड टच-बैड टच और चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, निराश्रित महिला पेंशन और रानी लक्ष्मीबाई योजना जैसी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई।
इस अवसर पर महिला कल्याण विभाग से डीएमसी मीनाक्षी, जेंडर स्पेशलिस्ट सुनीता, विद्यालय की प्रधानाध्यापक रेखा और पूरा स्टाफ मौजूद रहा।।