शुक्रवार, 12 सितंबर 2025

लखनऊ : काकोरी में भीषण हादसा,सवारियों से भरी बस पुल से नीचे गिरी,19 घयाल,5 की मौत।||Lucknow: A terrible accident in Kakori, a bus full of passengers fell off the bridge, 19 injured, 5 dead.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
काकोरी में भीषण हादसा,सवारियों से भरी बस पुल से नीचे गिरी,19 घयाल,5 की मौत।
टैंकर को बचाने में बेकाबू हुई बह हादसे की शिकार।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना काकोरी क्षेत्र गोलाकुआं के पास गुरुवार देर शाम तेज रफ्तार रोडवेज बस सड़क किनारे खड़े टैंकर को बचाने के चक्कर में बेकाबू होकर पुल से गहरी खाईं में जा गिरी फीट। सवारियों से बस हादसे की शिकार होने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने दमकलकर्मियों के साथ राहत बचाव मे जुट गई। वहीं जानकारी होने पुलिस अधिकारी समेत डी एम और मण्डलायुक्त मौके पर पहुचे स्थित का जायजा लेते स्थिति को सम्भाला।
विस्तार :
मिली जानकारी के अनुसार थाना काकोरी क्षेत्र गोलाकुआं के पास गुरुवार देर शाम कैसरबाग डिपो की रोडवेज बस हरदोई से लखनऊ की ओर जा रही थी। सड़क किनारे खड़े टैंकर को बचाने के चक्कर मे बस अचानक बेकाबू होकर पुल से खाई में पलट गई। टैंकर की टक्कर के बाद बस के बेकाबू होने की बात सामने आई है। इस हादसे में कई लोग बस के नीचे दब गए थे। उन्हें पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। सभी को नजदीकी अस्पताल मे भर्ती कराया गया।
पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि दिनांक 11.09.2025  गुरुवार को समय करीब 19.00 बजे थाना काकोरी क्षेत्र बेता नाला पुल टिकैतगंज के पास हरदोई से लखनऊ आ रही कैसरबाग डिपो की बस संख्या UP78 LN 1340 अनियन्त्रित होकर खाई में पलट जाने की सूचना मिली। इस सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी मय पुलिस फोर्स मौके के लिए रवाना होते हुए दमकल की टीम को मौके पर पहुंचने हेतु बताते हुए उच्चाधिकारिगणों को घटना की सूचना देते हुए पहुचकर बचाव कार्य शुरू किया गया।
मौके पर उच्चाधिकारीगण मौजूद है। अब तक 05 लोगों की मृत्यु की पुष्टि हुयी है एवं घायलों को इलाज हेतु एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भर्ती कराया गया है। 
घटित दुखद दुर्घटना में घायलो का नाम।
1. इरशाद हुसैन पुत्र इसरार हुसैन निवासी दुबग्गा थाना दुबग्गा लखनऊ उम्र 60 वर्ष।
2. अनुराग पुत्र रामचन्द्र निवासी हुलालखेडा थाना मोहनलालगंज लखनऊ उम्र 28 वर्ष। 
3. अरविन्द कुमार अवस्थी पुत्र शिवप्रसाद अवस्थी निवासी आलमनगर थाना आलमबाग लखनऊ उम्र 56 वर्ष।
4. संजय पुत्र गयाप्रसाद निवासी दुगौली थाना काकोरी जनपद लखनऊ उम्र 30 वर्ष।
5. राजेश मौर्या पुत्र सुन्दरलाल निवासी गनेशपुर थाना संधना जनपद सीतापुर उम्र 35 वर्ष।
6. बसन्त देवी पत्नी रामजीत निवासी बालाजी खेतई कोतवाली देहात जनपद हरदोई उम्र 40 वर्ष 
7. संजीव प्रकाश श्रीवास्तव पुत्र शिवप्रकाश श्रीवास्तव निवासी न्यूहैदरगंज कैम्पलरोड बालागंज लखनऊ उम्र 50 वर्ष
8. अरूण कुमार पुत्र सुन्दरलाल निवासी 2/220 रश्मीखण्ड लखनऊ 
9. भरत कुमार पुत्र हरदीन निवासी त्रिवेणीनगर लखनऊ 
10. दिनेश पुत्र नन्द किशोर निवासी कठवारा थाना बीकेटी लखनऊ उम्र 40 वर्ष 
11. शुभाजीत मुखर्जी पुत्र एसपी मुखर्जी निवासी रुचिखण्ड शारदानगर थाना आशियाना लखनऊ 
12. सुहैल अहमद पुत्र मोइलन अहमद निवासी गढ़ी कनौरा थाना आलमबाग लखनऊ 
13. दुर्गेश पुत्र रामलखन निवासी पूरे बैजू थाना गुरबक्सगंज जनपद रायबरेली उम्र 40 वर्ष 
14. राकेश पुत्र मिश्रीलाल निवासी इन्दिरानगर जनपद लखनऊ उम्र 40 वर्ष 
15. अविरल वर्मा पुत्र ताराचन्द्र वर्मा निवासी प्रगति नगर कोतवाली देहात जनपद हरदोई उम्र 29 वर्ष 
16. अनूप कुमार पुत्र स्व0 भाईलाल निवासी 173/212 लैदर मार्केट चिक मण्डी मौलवीगंज थाना अमीनाबाद लखनऊ 
17. अनुजराज पुत्र अनूप कुमार निवासी 173/212 लैदर मार्केट चिक मण्डी मौलवीगंज थाना अमीनाबाद लखनऊ 
18.    अनिल कुमार पुत्र कृष्ण दयाल निवासी श्रृगांर नगर लखनऊ उम्र 45 वर्ष (चालक)
19.     मोहम्मद रेहान (परिचालक)
भीषण बस हादसे मे जान गवाने वाले-- - 
1. बाबू राम पुत्र दाराचन्द्र निवासी पिपरा थाना सुनगढी जनपद पीलीभीत 
2. नरदेव निवासी मथुरा 
3. संजीव पुत्र लेखन पाल निवासी रायपुर जगवन थाना इसौली जनपद बदायूँ 
4. दिलशाद पुत्र मुस्ताक निवासी बुधडिया थाना काकोरी लखनऊ 
5. अज्ञात पुरुष (शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे है)