रविवार, 14 सितंबर 2025

थाना एक्सप्रेस-वे पुलिस ने अवैध तमंचे व कारतूस संग आरोपी को दबोचा!!

शेयर करें:


थाना एक्सप्रेस-वे पुलिस ने अवैध तमंचे व कारतूस संग आरोपी को दबोचा!!

देव गुर्जर!!

दो टूक:: गौतमबुद्धनगर, 14 सितंबर 2025।
थाना एक्सप्रेस-वे पुलिस ने रविवार को कार्रवाई करते हुए अवैध शस्त्र के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह सफलता लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर हासिल की।


पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त आशीष पुत्र बलराम सिंह, निवासी ग्राम ललित लक्ष्मीपुर थाना व जिला मधुबनी (बिहार) है, जो इस समय ग्राम वाजिदपुर, सेक्टर-135 थाना एक्सप्रेस-वे, गौतमबुद्धनगर में रह रहा था। अभियुक्त की उम्र 19 वर्ष है।


गिरफ्तारी सर्विस रोड, ग्राम छपरौली से की गई, जहां से पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस (.315 बोर) बरामद किए।


इस संबंध में थाना एक्सप्रेस-वे पर मु0अ0सं0-118/2025, धारा 9/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।।