फेस-2 पुलिस ने 3 चोर गिरफ्तार, ₹2.90 लाख नकद और हाईड्रा बरामद!!
देव गुर्जर!!
दो टूक:: नोएडा। थाना फेस-2 पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के माल की बिक्री से प्राप्त ₹2,90,000 नकद और वारदात में प्रयुक्त हाईड्रा वाहन बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में गुफरान पुत्र सनाउल्लाह, राकेश पुत्र सत्तेराम और दिनेश पुत्र नेत्रपाल शामिल हैं। इनकी गिरफ्तारी सेक्टर-83 मेट्रो स्टेशन के पास मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर की गई।
पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे ऐसी कंपनियों को निशाना बनाते थे जहां सिक्योरिटी व्यवस्था कमजोर होती थी। अभियुक्त दिनेश की हाइड्रा मशीन की मदद से कंपनी में रखे केबल तार के बंडल चोरी कर लिए जाते और फिर उन्हें लोगों को सस्ते दामों में बेच दिया जाता।
गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ थाना फेस-2 पर मु0अ0सं0-454/2025, धारा 303(2)/317(2)/3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।।
