रविवार, 14 सितंबर 2025

नोएडा: राष्ट्रीय लोक अदालत में 8.62 लाख मामलों का निस्तारण!!

शेयर करें:

नोएडा: राष्ट्रीय लोक अदालत में 8.62 लाख मामलों का निस्तारण!!

देव गुर्जर!!

दो टूक:: गौतमबुद्धनगर – जनपद न्यायालय में 13 सितंबर 2025 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में बड़ी सफलता मिली। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अनुसार, अदालत में कुल 8,62,695 मामलों का निस्तारण किया गया। इस दौरान 392.94 करोड़ रुपये से अधिक की समझौता धनराशि तय हुई।


कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के न्यायमूर्ति अजीत कुमार और जिला जज मलखान सिंह ने दीप प्रज्वलन कर किया।


इस अवसर पर बताया गया कि केवल जनपद न्यायालय में ही 2.96 लाख से अधिक मामलों का निस्तारण हुआ, जबकि प्री-लिटिगेशन स्तर पर 5.66 लाख मामले सुलझाए गए। इनमें पुलिस विभाग, एनपीसीएल, यूपीपीसीएल, बीएसएनएल, यातायात, राजस्व और अन्य विभागों के मामले शामिल रहे।


मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने अकेले 1.22 लाख मामलों का निस्तारण किया, वहीं वाणिज्य, परिवार, मोटर दुर्घटना दावा और श्रम न्यायालयों ने भी बड़ी संख्या में वाद सुलझाए।


राष्ट्रीय लोक अदालत में इतनी बड़ी संख्या में मामले निस्तारित होना न्यायिक प्रणाली के प्रति आम जनता के विश्वास को और मजबूत बनाता है।।