मंगलवार, 16 सितंबर 2025

नोएडा से पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री रवाना !!

शेयर करें:

नोएडा से पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री रवाना !!

देव गुर्जर!!

दो टूक:: गौतमबुद्धनगर, 16 सितंबर 2025।
पंजाब में बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए ग्रेटर नोएडा एक्सपो मार्ट से आज राहत सामग्री से भरे वाहन को जिलाधिकारी मेधा रूपम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


यह राहत सामग्री जिला प्रशासन और नोएडा अपैरल एक्सपोर्ट क्लस्टर (NAEC) के संयुक्त प्रयास से भेजी गई है। इसमें 13,500 परिधान, 1,500 मेडिकल किट, 500 दूध बॉक्स सहित अन्य जरूरी सामग्री शामिल है।


जिलाधिकारी ने कहा कि यह पहल सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण है। इस मौके पर एडीएम प्रशासन मंगलेश दुबे, नगर मजिस्ट्रेट विवेक भदोरिया, डिप्टी कलेक्टर दुर्गेश सिंह, उपायुक्त उद्योग अनिल कुमार और NAEC अध्यक्ष ललित ठुकराल भी मौजूद रहे।।