रविवार, 21 सितंबर 2025

ग्रेटर नोएडा में पति बना पत्नी का हत्यारा!!

शेयर करें:

 ग्रेटर नोएडा में पति बना पत्नी का हत्यारा!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक :: ग्रेटर नोएडा में पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार करने वाली दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मामूली कहासुनी के बाद पति ने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की बेरहमी से चाकू गोदकर हत्या कर दी। घटना दादरी थाना क्षेत्र के रामपुर फतहपुर गांव की है।


जानकारी के मुताबिक पति-पत्नी के बीच लंबे समय से अवैध संबंधों को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार देर रात दोनों में झगड़ा इतना बढ़ गया कि आरोपी पति ने पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।


इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश का माहौल है।।