शुक्रवार, 5 सितंबर 2025

अम्बेडकरनगर : बारावफात का जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से हुआ संपन्न,प्रशासन रहा मुस्तैद।||Ambedkar Nagar : The procession of Barawafaat was completed peacefully, the administration remained alert.||

शेयर करें:
अम्बेडकर नगर : 
बारावफात का जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से हुआ संपन्न,प्रशासन रहा मुस्तैद।
।।पूनम तिवारी।।
दो टूक : अंबेडकर नगर जनपद के भीटी तहसील क्षेत्र में जगह-जगह वारा वफात का जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से निकल गया।महरुआ थाना क्षेत्र के महरुआ कस्बे में शुरू हुआ जुलूस पुरे कस्बा क्षेत्र को घूमते हुए शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। जुलूस में महिलाएं बच्चे और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए जुलूस में ई रिक्शा पर माइक का इस्तेमाल किया गया लोगों ने झंडा लहराते हुए पैगंबर अल्लाह को याद किया।नायब तहसीलदार भीटी कौशलेंद्र मिश्र थाना अध्यक्ष महरुआ यादवेंद्र सोनकर ने सुरक्षा व्यवस्था व आवा गमन की व्यवस्था को बनाए रखा।जुलूस महरुआ चौराहे से होते हुए पूरे कस्बे में विभिन्न जगहों से होता हुआ स्थानीय प्रशासन की निगरानी में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ लोगों ने धूमधाम से त्यौहार मनाया और शांतिपूर्ण माहौल में कार्यक्रम का समापन हुआ।इस अवसर पर लोगों ने एकता और भाईचारे का परिचय दिया लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर वारा वफात की मुबारकबाद दी।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए सभी लोगों के चेहरे पर खुशी-खुशी का भाव था।नायब तहसीलदार भीटी कौशलेंद्र मिश्र थाना अध्यक्ष महरुआ यादवेंद्र सोनकर के नेतृत्व में उप निरीक्षक जिज्ञासु सिंह, उपनिरीक्षक अमित सिंह उप निरीक्षक बबलू चौधरी, उपनिरीक्षक सुधीर त्रिपाठी,हेड कांस्टेबल प्रमोद शर्मा,हेड कांस्टेबल सचिन सिंह, हेड कांस्टेबल नितिन सिंह,दीवान धीरज प्रभात गंगवार,सूर्यमणि शुक्ला जगह जगह मौजूद रहे पुलिस प्रशासन के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था शांतिपूर्ण तरीके से रही।कहीं पर भी कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।