एओए चुनाव विवाद में भिड़े दो पक्ष, बिसरख पुलिस ने 7 अभियुक्तों को दबोचा!!
दो टूक :: ग्रेटर नोएडा। थाना बिसरख क्षेत्र स्थित ट्राइडेंट एम्बेसी सोसाइटी में एओए चुनाव के दौरान दो पक्षों में जमकर विवाद और मारपीट हो गई। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 18 सितंबर को दोनों पक्षों के कुल 07 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें पहले पक्ष से धर्मेन्द्र सिंह, अनिल कुमार शर्मा और तुषार चौधरी जबकि दूसरे पक्ष से वरुण सिंह, विपिन वत्स, नितिन चावला और रजत सिसोदिया शामिल हैं।
सभी गिरफ्तार अभियुक्त ट्राइडेंट एम्बेसी सोसाइटी के ही निवासी हैं। दोनों पक्षों पर शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में कार्रवाई की गई है।।