रविवार, 14 सितंबर 2025

सेक्टर-63 पुलिस ने शराब तस्कर को पकड़ा, 110 पव्वे देशी शराब बरामद!!

शेयर करें:


सेक्टर-63 पुलिस ने शराब तस्कर को पकड़ा, 110 पव्वे देशी शराब बरामद!!

देव गुर्जर!!

दो टूक :: गौतमबुद्धनगर, 13 सितंबर 2025।
थाना सेक्टर-63 पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शराब तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जान मोहम्मद पुत्र भक्कू निवासी झुग्गी-झोपड़ी छिजारसी, थाना सेक्टर-63 के रूप में हुई है।


पुलिस ने बताया कि आरोपी को एफएनजी गोल चक्कर के पास से पकड़ा गया। उसके कब्जे से 110 पव्वे देशी शराब कैटरीना उत्तरप्रदेश मार्का बरामद की गई है।


आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-63 पर मु0अ0सं0- 411/2025 धारा 60 आबकारी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।।