रविवार, 21 सितंबर 2025

नोएडा में मिशन शक्ति फेस-5.0 का शुभारंभ, महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण को समर्पित बाइक रैली!!

शेयर करें:

नोएडा में मिशन शक्ति फेस-5.0 का शुभारंभ, महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण को समर्पित बाइक रैली!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक :: नोएडा, 21 सितम्बर 2025
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के अन्तर्गत आज मिशन शक्ति फेस-5.0 का शुभारम्भ उत्साहपूर्वक किया गया। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से स्वयं सिद्धा टीम द्वारा एक विशेष बाइक रैली का आयोजन हुआ।


पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) राजीव नारायण मिश्र एवं अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) अजय कुमार ने हरी झंडी दिखाकर इस रैली की शुरुआत की। इस अवसर पर डीसीपी ट्रैफिक डॉ. प्रवीण रंजन, अन्य वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा।


यह रैली जीआईपी मॉल, नोएडा से प्रारम्भ होकर नोएडा स्टेडियम, सेक्टर-21ए तक निकाली गई। इसमें महिला पुलिसकर्मी, स्वयं सिद्धा टीम, एंटी रोमियो टीम और पीआरवी टीम सक्रिय रूप से शामिल हुईं। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने “नारी शक्ति - नारी सुरक्षा” का संदेश देते हुए आमजन को जागरूक किया।


इस आयोजन का उद्देश्य केवल महिला सुरक्षा सुनिश्चित करना ही नहीं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर, सशक्त और जागरूक बनाना भी है। पुलिस कमिश्नरेट ने यह स्पष्ट किया कि महिला सुरक्षा समाज के सर्वांगीण विकास की आधारशिला है और ऐसे अभियानों से महिलाओं में आत्मविश्वास व नारी सम्मान की भावना और प्रबल होगी।