फेस-3 पुलिस की बड़ी सफलता: वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, स्कूटी व मोबाइल बरामद!!
दो टूक :: नोएडा, 25 सितम्बर –
थाना फेस-3 पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए बीट पुलिसिंग और गोपनीय सूचना के आधार पर वांछित अभियुक्त को दबोच लिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने चोरी की स्कूटी और मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।
गिरफ्तारी का विवरण
दिनांक 24.09.2025 को थाना फेस-3 पुलिस टीम ने मु.अ.सं. 401/2025 धारा 303(2)/317(2)/3(5) बीएनएस में वांछित अभियुक्त आदित्य पुत्र सतेन्द्र निवासी गाजियाबाद को डम्पिंग ग्राउण्ड के पास से गिरफ्तार किया।
अपराध का तरीका
अभियुक्त और उसके साथियों द्वारा ग्रिंडर एप के जरिये लोगों को मसाज व अन्य सेवाओं का लालच देकर बुलाया जाता था। इसके बाद पीड़ितों को धोखा देकर उनका वाहन और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया जाता था।
अभियुक्त का विवरण
- नाम: आदित्य पुत्र सतेन्द्र
- पता: इन्द्रप्रस्थ कालोनी, टीला मोड़, गाजियाबाद
- उम्र: 22 वर्ष
आपराधिक इतिहास
अभियुक्त पहले से ही मु.अ.सं. 401/25 थाना फेस-3 नोएडा में वांछित था।
बरामदगी
- एक स्कूटी (चोरी की) – रजि. नं. UP 16 DD 7556
- घटना में प्रयुक्त 01 मोबाइल फोन
- अभियुक्त का व्यक्तिगत मोबाइल फोन
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की टीम की यह कार्रवाई अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की बड़ी सफलता मानी जा रही है।