गुरुवार, 25 सितंबर 2025

नोएडा सेक्टर-12 में भव्य रामलीला मंचन, गूंजे "जय श्रीराम" के नारे!!

शेयर करें:


नोएडा सेक्टर-12 में भव्य रामलीला मंचन, गूंजे "जय श्रीराम" के नारे!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक :: नोएडा, 24 सितम्बर 2025।
बजरंग रामलीला संचालिका समिति द्वारा सेक्टर-12 में भव्य रामलीला मंचन का आयोजन किया जा रहा है। निदेशक अशोक कुमार पांडेय ने जानकारी दी कि आज की लीला में राजा दशरथ द्वारा पुत्रेष्टि यज्ञ, भगवान श्रीराम का जन्म, विश्वामित्र द्वारा राम-लक्ष्मण को अपने यज्ञ की रक्षा हेतु ले जाना तथा ताड़का वध जैसे प्रसंग मंचित किए जाएंगे।


उन्होंने बताया कि यह रामलीला वर्षों से भव्य परंपरा के साथ आयोजित की जा रही है, जिसमें भगवान राम की लीलाओं को विस्तार और भक्ति भाव से प्रस्तुत किया जाता है। मंचन के दौरान "जय श्रीराम" के उद्घोष से वातावरण गूंज उठता है और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है।


इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, मुख्य संरक्षक राधाकृष्ण गर्ग, शिवलाल सिंह, कमलाकर त्रिपाठी, पद्माकर त्रिपाठी, कुमार शांतनु, गुरुदयाल विज, एस. एन. पांडेय, राहुल पांडेय, मनोज तिवारी, बी.के. पांडेय, राजेश पांडेय, प्रभात, गोपाल, गौरव, सुकोमल मंडल, एन.के. तिवारी, अनुराग गोविल, सजीव दुबेदी, नितिन पांडेय, निखिल, वीरेन्द्र सिंह, सुनील सिन्हा सहित समिति के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।।