शुक्रवार, 12 सितंबर 2025

नोएडा सेक्टर-37 में अवैध भ्रूण लिंग जांच सेंटर पर हरियाणा स्वास्थ्य विभाग का छापा!! 🚨

शेयर करें:


नोएडा सेक्टर-37 में अवैध भ्रूण लिंग जांच सेंटर पर हरियाणा स्वास्थ्य विभाग का छापा!!
🚨

देव गुर्जर!!
दो टूक:: नोएडा। हरियाणा के पानीपत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को नोएडा सेक्टर-37 की लाल मार्केट में अवैध रूप से चल रहे भ्रूण लिंग जांच केंद्र पर बड़ी कार्रवाई की।


यह कार्रवाई पानीपत से आई 4 डॉक्टरों की टीम ने हरियाणा पुलिस और नोएडा पुलिस के सहयोग से की। बताया जा रहा है कि "भारत स्कैनिंग सेंटर" के नाम से चल रहे इस क्लिनिक में दलालों के माध्यम से भ्रूण लिंग जांच कराई जा रही थी।


स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी के दौरान दलाल के जरिए भ्रूण लिंग जांच के लिए 25 हजार रुपये लिए जाने की पुष्टि की। मौके से महिला डॉक्टर राजश्री जसूजा समेत 5 लोगों को हिरासत में लिया गया है।


बताया जा रहा है कि यह सेंटर लंबे समय से अवैध रूप से संचालित हो रहा था। भ्रूण लिंग जांच करना कानूनन अपराध है और इसके लिए कड़ी सजा का प्रावधान है।


👉 प्रशासन ने क्लिनिक को सील कर दिया है और आगे की जांच जारी है।।