शुक्रवार, 12 सितंबर 2025

नोएडा: पुलिस के रवैये से नाराज़ भाकियू कार्यकर्ताओं का थाना-113 पर घेराव, आंदोलन के बाद बनी सहमति!!

शेयर करें:


नोएडा: पुलिस के रवैये से नाराज़ भाकियू कार्यकर्ताओं का थाना-113 पर घेराव, आंदोलन के बाद बनी सहमति!!

देव गुर्जर!!
गौतमबुद्ध नगर, 12 सितंबर 2025।

दो टूक:: भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के जिलाध्यक्ष अशोक भाटी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थाना सेक्टर-113 का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने पुलिस प्रशासन पर भ्रष्टाचार, फर्जी मुकदमे, शिकायतों की अनदेखी और दोषियों से पैसे लेकर क्रॉस केस करने जैसे गंभीर आरोप लगाए।


किसानों का कहना था कि पीड़ितों की शिकायतें बिना लेन-देन के दर्ज नहीं होतीं और सम्मानित पंचों के फैसलों को दरकिनार किया जाता है। अशोक भाटी ने चेतावनी दी कि यदि हालात नहीं सुधरे तो अगली बार पुलिस उपायुक्त का घेराव किया जाएगा।


तनावपूर्ण माहौल के बीच एसीपी 3rd ट्विंकल जैन की अध्यक्षता में बैठक हुई। पुलिस ने कार्यकर्ताओं से माफी मांगी और आश्वासन दिया कि भविष्य में इस तरह की गलती नहीं दोहराई जाएगी। साथ ही पीड़ित से वसूले गए पैसे भी वापस कर दिए गए, जिसके बाद आंदोलन समाप्त हुआ।


इसी दौरान भाकियू जिलाध्यक्ष अशोक भाटी द्वारा संचालित टिकैत रसोई का थाना परिसर में शुभारंभ किया गया और भंडारे में कार्यकर्ताओं ने प्रसाद ग्रहण किया।


मौके पर मौजूद प्रमुख कार्यकर्ता


एनसीआर अध्यक्ष परविंदर अवाना,
मनोज मावी, श्रीपाल कसाना, रविंद्र भगत, संजय फौजी सिंह, राज गुर्जर, दीपक भाटी, मनोज त्यागी, गजेंद्र रेक्सवाल, रामवीर हवलदार, सचिन अवाना असगरपुर, सुंदर तंवर, रविंद्र चौहान, जगत अवाना, अरुण गुर्जर, सुमित चौहान, सुमित तंवर बख्तावरपुर सहित अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


जिलाध्यक्ष अशोक भाटी का बयान


“लाठी के जोर पर आंदोलन को दबाया नहीं जा सकता, अपनी मांग रखना हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है। पुलिस द्वारा लाठीचार्ज की हम घोर निंदा करते हैं।”