“विकसित उत्तर प्रदेश @2047” संवाद कार्यक्रम गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में आयोजित!!
गौतम बुद्ध नगर, 08 सितंबर 2025।
दो टूक:: गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में “समर्थ उत्तर प्रदेश – विकसित उत्तर प्रदेश @2047” संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। जिलाधिकारी मेधा रूपम, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं सेवानिवृत्त आईएएस-आईएफएस अधिकारियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
डीएम मेधा रूपम ने अपने संबोधन में कहा कि “विजन डॉक्यूमेंट 2047” का उद्देश्य प्रदेश की जनता को विकास यात्रा का सहभागी बनाना है। उद्यमी, व्यापारी, श्रमिक, छात्र, शिक्षक और कृषक ही विकसित उत्तर प्रदेश की धुरी हैं और उनके सुझाव इस मिशन को सफल बनाएंगे।
संवाद कार्यक्रम में छात्र, शिक्षक, व्यवसायी, स्वयंसेवी संगठन और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सेवानिवृत्त अधिकारियों ने अपने अनुभव साझा किए और जनता से सुझाव प्राप्त किए गए।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को मोमेंटो व ओडीओपी उत्पाद भेंट किए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए इसे प्रदेश की विकास यात्रा का एक महत्त्वपूर्ण पड़ाव बताया।।