मंगलवार, 12 अगस्त 2025

मऊ : SDRF ने बाढ़ में फंसे हुए दो दर्जन बाढ़ पीड़ितो को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पहुचाया।।||Mau: SDRF rescued two dozen flood victims trapped in the flood and took them to a safe place.||

शेयर करें:
मऊ : 
SDRF ने बाढ़ में फंसे हुए दो दर्जन बाढ़ पीड़ितो को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पहुचाया।।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के पुलिस अधीक्षक इलामारन जी द्वारा बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र मे आम जनजीवन के सुरक्षार्थ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो में चलाए जा रहे सुरक्षा अभियान के तहत बीती रात (दिनांक 11/12.08.2025) को डायल 112 पर मो0नं0 9598839732 व 6392084170 से प्राप्त सूचना कि एक बड़ी नाव में ग्राम रसूलपुर मोर्चा थाना क्षेत्र दोहरीघाट के कुल 21 लोग गोरखपुर क्षेत्र में उनके द्वारा बनाये गये  पाही/डेरा पर नदी का पानी बढ़ जाने के कारण वे सभी पाही/डेरा से जान बचाने के लिए रसूलपुर मोर्चा थाना क्षेत्र दोहरीघाट के लिए प्रस्थान किये थे, कि बीच नदी में तेज बहाव होने के कारण उनकी नाव का इंजन खराब हो गया जिसके कारण नाव घाघरा नदी की तेज धार में बहने लगी जो अपने रास्ते से भटक कर देवरिया जनपद की तरफ करीब- करीब 04 कि0मी0 दूर चली गयी, नदी में एक स्थान पर पाट व उची टीला में उनकी नाव फंसने के कारण वह वही रुक गयी है। जहाँ से उनके सभी सम्पर्क टूट गये डायल 112 पर प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद मऊ द्वारा एक रेस्क्यू आपरेशन प्रारम्भ किया गया जिसमें क्षेत्राधिकारी घोसी , क्षेत्राधिकारी मधुबन , प्रभारी निरीक्षक दोहरीघाट , प्रभारी निरीक्षक मधुबन को अन्य पुलिस बल की टीम बनाकर तत्काल मौके पर पहुंचने हेतु निर्देश दिये गये। क्षेत्राधिकारी घोसी के नेतृत्व मे प्रभारी निरीक्षक दोहरीघाट मय फोर्स द्वारा गौरीशंकर घाट दोहरीघाट में प्रतिस्थापित 34 वी वाहनी पीएसी की फ्लड कम्पनी व कुछ स्थानीय गोताखोरो के साथ मौके पर पहुंचे साथ ही साथ क्षेत्राधिकारी मधुबन व प्रभारी निरीक्षक मधुबन की टीम अन्य स्थानीय लोगो के साथ मौके पर पहुंचे दोनो टीमो के द्वारा घाघरा नदी के तेज बहाव मे फंसे ग्रामीणो की जिन्दगीयो को बचाने के प्रयास व रेस्क्यू आपरेशन प्रारम्भ किया गया इसी बीच पुलिस अधीक्षक मऊ महोदय द्वारा जनपद गोरखपुर पुलिस से सम्पर्क स्थापित किया गया जनपद गोरखपुर मे प्रतिस्थापित एसडीआरएफ की टीम को भी गोरखपुर से प्रस्थान कराया गया सभी टीमें एक साथ मिलकर रेस्क्यू आपरेशन पूर्ण करते हुए घाघरा नदी के बीच धार मे फंसे हुये कुल सभी 21 बाढ़ पीड़ितो (महिला, पुरुष व बच्चो) को नदी से उन्हे सुरक्षित बाहर निकालकर सभी को उनके परिजनो को सुपुर्द कराया गया । इस कार्यवाही से घाघरा नदी थाना क्षेत्र दोहरीघाट/मधुबन के किनारे रह रहे लोगो में सुरक्षा का संचार संचालित हुआ और मौके पर गांव वालो ने जनपद मऊ पुलिस की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुये दिखायी दिये।
*रेस्क्यू कर नदी से बाहर निकाले गये (महिला, पुरुष व बच्चो) के नाम पता।*
1. श्रीमती सुशीला देवी पत्नी हरदेव उम्र करीब 58 वर्ष 
2. प्रदीप पुत्र रामानन्द उम्र करीब 22 वर्ष 
3. सत्यम पुत्र लल्लन उम्र करीब 19 वर्ष 
4. लालबहादुर पुत्र राजदेव उम्र करीब 70 वर्ष 
5. अमित यादव पुत्र परमानन्द उम्र करीब 20 वर्ष 
6. सूर्यभान पुत्र सुरेश यादव उम्र करीब 25 वर्ष 
7. सुधाकर पुत्र रामव्रत यादव उम्र करीब 50 वर्ष 
8. राधे पुत्र बलिराम उम्र करीब 15 वर्ष 
9. खीरा पुत्र सोधन उम्र करीब 16 वर्ष
10. रामू यादव पुत्र अवधेश यादव उम्र करीब 19 वर्ष 
11. मनीष पुत्र सोधन यादव उम्र करीब 18 वर्ष 
12. रमेश पुत्र चन्द्रभान उम्र करीब 45 वर्ष 
13. राधेश्याम पुत्र रमेश उम्र करीब 10 वर्ष 
14. अर्पित पुत्र रमेश उम्र करीब 12 वर्ष 
15. आर्यन पुत्र रमेश उम्र करीब 15 वर्ष 
16. विनोद पुत्र हरदेव उम्र करीब 19 वर्ष 
17. किशन पुत्र गिरजेश उम्र करीब 15 वर्ष 
18. सुनील पुत्र बलिराम उम्र करीब 16 वर्ष 
19. शुभम पुत्र संजय उम्र करीब 18 वर्ष 
20. मुकुली पुत्र संजय उम्र करीब 15 वर्ष 
21. शैलेष यादव पुत्र अवेश उम्र करीब 15 वर्ष