बुधवार, 6 अगस्त 2025

मऊ':नगर क्षेत्र और जनपद के विकास के लिए खून पसीना बहा दूंगा : ए के शर्मा।||Mau:I will shed my blood and sweat for the development of the city area and the district: A.K. Sharma.||

शेयर करें:
मऊ':
नगर क्षेत्र और जनपद के विकास के लिए खून पसीना बहा दूंगा : ए के शर्मा।।
दो टूक : उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री ए के शर्मा ने मऊ कोपागंज मे बुधवार को पोखरे के सुंदरीकरण के लिए भूमि पूजन और शिल्यानास किया।
विस्तार:
मऊ जनपद के कोपागंज क्षेत्र में  81 लाख 22  हजार के लागत से कोपागंज नगर पंचायत थाने के पीछे पोखरे के सुंदरीकरण के लिए बुधवार को उर्जा और नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने भूमि पूजन और शिल्यानास किया। इस अवसर पर मंत्री ने पोखरे के सुंदरीकरण के लिए  विधि-विधान से पूजन किया। इसके पूर्व प्राचीन गौरी शंकर मंदिर प्रांगण में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  जहां पर नगर विकास मंत्री ए के शर्मा‌ ने कोपागंज नगर पंचायत अध्यक्ष आमिना सिदीका प्रतिनिधि अरशद रेआज व क्षेत्र के विधायक सुधाकर सिंह,भारतीय जनता पार्टी के जिलाअध्यक्ष रामाश्रय मौर्य,भाजपा के पूर्व जिलाअध्यक्ष नूपुर अग्रवाल,जिला सहकारी बैंक के चेयर मैन अखिलेश तिवारी,के अलावा तमाम नेतागण व जनता की उपस्थिति में पोखरे का शिल्यानास किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ए के शर्मा ने कहा कि जनपद के विकास के लिए सदैव आपके लिए तत्पर हूं।कहा कि कोपागंज नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आप पोखरे का भव्य निर्माण कराए जाने के लिए धन की कमी नहीं होंगी। उन्होंने कोपागंज नगर पचायत चेयरमैन आमिना सिदीका प्रतिनिधि अरशद रेआज से पोखरे के सुंदरीकरण के बाद कल्प सरोवर रखने की मांग की ताकि विकास स्व कल्पनाथ राय की यादगार इस पोखरे से जुड़ा हो।
पोखरे पर पहुंचकर विधि विधान से भूमि पूजन किया। कार्यक्रम को संचालन समाज सेवी प्रमोद राय द्वारा किया गया।
इस अवसर पर सभासद प्रतिनिधि बुधीराम राजभर,श्रीराम जयसवाल,पुर्व ब्लॉक प्रमुख सर्वेश राय, सत्यम जयसवाल,  हबीब नेता डॉ वीरेंद्र गुप्ता भाजपा नेता सूरज राय चुनमुन,सहित तमाम लोग मौजूद रहें।