ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

सुल्तानपुर : अवैध कच्ची शराब के साथ पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार।||Sultanpur : Police arrested a woman with illegal raw liquor.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
सुल्तानपुर : 
अवैध कच्ची शराब के साथ पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार।
दो टूक : सुलतानपुर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर चलाए जा रहे वांछित एवं संदिग्ध अभियुक्तों के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत थाना धनपतगंज क्षेत्र में शुक्रवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम बेनीपुर अंडरपास सर्विस रोड के पास छापेमारी कर 40 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया।
यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी बल्दीराय के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक धनपतगंज के निर्देशन में की गई। संयुक्त पुलिस टीम में आ.नि. नेहा श्रीवास्तव, प्र.आ.सि. विष्णु प्रकाश दीक्षित, आ.सि. विशाल कुमार, उप.नि. राजेन्द्र प्रसाद, हे.का. महेश कुमार और महिला का. शिखा त्रिपाठी शामिल रहीं। गिरफ्तार महिला की पहचान दुर्गापति पत्नी सुनील कुमार निषाद, निवासी ग्राम मायंग, थाना धनपतगंज, जनपद सुलतानपुर के रूप में हुई है। महिला के कब्जे से दो प्लास्टिक की पिपिया में कुल 40 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब बरामद की गई। इस संबंध में थाना धनपतगंज पर मुकदमा अपराध संख्या 149/25, धारा 60 (1) आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम की इस कार्रवाई को क्षेत्र में शराब निष्कर्षण और बिक्री पर नियंत्रण के प्रयासों की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने जनता से अपील की है कि किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि ऐसे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें