इटावा :
न्याय के लिए हमेशा संघर्षशील रहे हैं समाजवादी : शिवपाल यादव।
दो टूक : सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने कहा कि योगी सरकार द्वारा बंद किया जा रहे प्राथमिक स्कूलों को सपा सरकार बनने पर यथावत खोला जाएगा।
विस्तार :
इटावा जनपद के जसवंत नगर में सपा के राष्ट्रीय महासचिव क्षेत्रीय विधायक शिवपाल सिंह यादव यहां नगर के एक मैरिज होम में समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में आयोजित पीडीए चर्चा कार्यक्रम में भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा कि भाजपा सरकार गरीब विरोधी होने की साथ सभी वर्गों का शोषण कर रही है इसका जीता जागता उदाहरण सरकारी प्राथमिक स्कूलों को बंद करना है।भाजपा सरकार नहीं चाहती है कि गरीब वर्ग के बच्चे पढ़ लिखकर सरकार से सवाल करें।भाजपा सरकार द्वारा सभी वर्ग पर जबरदस्ती थोपी जाने वाली कुनीतियो के कारण बुरी तरह नाखुश लोग 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा सरकार बनवाएंगे। सपा सरकार बनने पर बंद हो रहे सभी प्राथमिक विद्यालयों को यथावत खोला जाएगा। भाजपा सरकार के एक उप मुख्यमंत्री सपा को बदनाम करने के लिए झूठे बयान दे रहे हैं।
भारत धर्मनिरपेक्ष देश है और भारतीय जनता पार्टी ऐसा कानून लाना चाहती है जिससे देश का माहौल खराब हो जबकि समाजवादी पार्टी जनहित की बात करके सबको साथ लेकर अपने साथ चलना चाहती है।भाजपा की गलत और शोषित जननीतियों के कारण ही आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा को मुह की खानी पड़ेगी वहां विपक्ष की सरकार हर हाल में काबिज होगी।
इटावा के कथावाचक प्रकरण में यादव और ब्राह्मण वर्ग के बीच संघर्ष भाजपा की सुनयोजित चाल है। सपा में जनेश्वर मिश्र से लेकर एक दर्जन से अधिक ब्राह्मण नेताओं की एक लंबी फेहरिस्त रही है।उन सभी नेताओं से अपने रिश्तों का भी जिक्र किया। बकेवर में उपद्रव करने वाले लोग मौके से फरार हो गए और पुलिस ने घरों से निर्दोषों को पड़कर जेल भेजा दिया।भाजपा की नीति ही रही है कि समाज के सभी वर्गों को लडाकर राज करना।पीडीए पर चर्चा करते हुए श्री यादव ने कहा कि पीडीए सपा की राजनीतिक रणनीति का हिस्सा है। जिसके तहत सपा पिछड़े दलित अल्पसंख्यकों की लड़ाई लड़ रही है। इसी का नतीजा है कि लोकसभा चुनाव में सपा देश की तीसरी नंबर की पार्टी बनकर उभरी है।अगर भाजपा वाले बेईमानी न करते तो उत्तर प्रदेश से लोकसभा में इनका सूपड़ा साफ हो जाता। कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आप सभी लोग क्षेत्र में रहे और पीडीए वर्ग से जुड़े लोगों को न्याय दिलाए। नेताजी ने सभी वर्गों के हितों के लिए लोहिया के आदर्श सिद्धांतों पर पार्टी बनाई अनेक महान समाजवादियों ने पार्टी को इस ऊंचाई तक पहुंचा है। न्याय के लिए हमेशा समाजवादी संघर्षशील रहे हैं जेल भी गए हैं। लेकिन वर्तमान में भाजपा सरकार राजनेतिक द्वेष रखकर क्रिमिनल धाराओं में विपक्ष के नेताओं को जेल भेज रही है। भाजपा सरकार विपक्ष को खत्म कर निरंकुश होना चाहती है।युवाओं को नौकरियों के नाम पर आउटसोर्सिंग पर रखकर युवाओं के साथ धोखा कर रही है। सरकारी कार्यालय में किस कदर भ्रष्टाचार चरम पर है किसी से छुपा नहीं है। यहां तक की भाजपा के एमपी एमएलए की भी बात नहीं सुनी जाती। सपा सरकार में छोटे से छोटे कार्यकर्ता की बात सुनी जाती थी और समस्या का निदान होता था। इसलिए सभी समाजवादी जनता के बीच जाएं उनकी समस्याएं सुने और उनका निदान करें। क्योंकि सभी वर्ग भाजपा सरकार और उनके लोगों से बुरी तरह ना खुश हैं।आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनने जा रही है। सपा सरकार बनने पर सभी को उचित सम्मान और न्याय दिया जाएगा। इससे पूर्व कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष रामवीर सिंह यादव ने जसवंतनगर ब्लॉक की पीडीए समीक्षा रिपोर्ट को पढ़कर सुनाया।सपा जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य,सपा कन्नौज प्रभारी अनिल प्रताप यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख अनुज मोंटी यादव, नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता,जिला पीडीए प्रभारी उदयभान सिंह यादव एडवोकेट भुजबीर सिंह यादव राजीव माथुर सुभाष गुप्ता अनवर सिंह जाटव आदि नेताओं ने भी अपने विचार रख भाजपा सरकार पर संविधान के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए।संचालन डॉ धर्मेंद्र कुमार ने किया।
◆यह रहे मौजूद।
सपा के वरिष्ठ नेता बृजेश चंद्र यादव, विधायक प्रतिनिधि ठा.अजेंद्र सिंह गौर, सांसद प्रतिनिधि हांजी मोहम्मद शमीम, जिला सचिव जितेंद्र मोना विश्वनाथ प्रताप सिंह सोनू,चद्रमोहन यादव,विद्याराम यादव,आशुतोष टोनू यादव,प्रमुख महासचिव राशिद सिद्दीकी,हाजी मोहम्मद अहसान, विनोद यादव,अशोक गांगलस, अभिषेक यादव,अतुल बजाज,रतन पांडे,अवधपाल यादव,सुधीर यादव, राजपाल यादव,पिंकी यादव गोपाल गुप्ता,महिला सभा जिला अध्यक्ष सीमा यादव की समस्त टीम , अधिकांशतया सभासदों के अलावा बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।।