सुल्तानपुर :
जीवन में निरोग रहने के लिए योग जरूरी,जीवन का बनाए हिस्सा : मिथिलेश।।
भाजपा ने 26 मण्डलों पर मनाया विश्व योग दिवस।
दो टूक : भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को 11 वाॅ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जनपद के 26 मण्डलों पर हर्षोल्लास के साथ मनाया।विश्व योग दिवस के अवसर पर अलग-अलग मण्डल केन्द्रों व ब्लाक मुख्यालयों पर विधायक, ब्लाक प्रमुख,जिला पदाधिकारी और मण्डल अध्यक्षों ने योगाचार्य की उपस्थित में योगाभ्यास किया।
आर्ट ऑफ लिविंग एवं गायत्री परिवार के संयोजन में तिकोनिया पार्क में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने योगाभ्यास किया।मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत बौद्धिक प्रमुख मिथिलेश,विभाग प्रचारक श्रीप्रकाश, जिला प्रचारक आशीष, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा,पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ एमपी सिंह, डॉ सीताशरण त्रिपाठी आदि ने दीप प्रज्वलित कर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।आर्ट ऑफ लिविंग की प्रशिक्षिका पल्लवी वर्मा के साथ लालजी वर्मा व गायत्री परिवार के राकेश सिंह ने उपस्थित सैकड़ों लोगों को एक घंटे तक भ्रामरी,अनुलोम- विलोम, वज्रासन, ताड़ासन,सुखासन, भुजंगासन आदि आसनों का योगाभ्यास कराया।इस मौके पर मुख्य अतिथि मिथिलेश जी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि निरोग रहने के लिए योग जरूरी है। योग स्वस्थ जीवन जीने का एक विज्ञान है।योग जीवन में गति और प्रगति लाता है।उन्होंने लोगों से योग कों अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।योग प्रशिक्षिका डॉ पल्लवी वर्मा ने कहा उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रतिदिन कम से कम 40 मिनट योग करना चाहिए।पार्टी के मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि योग दिवस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी,पूर्व मंत्री ओम प्रकाश पाण्डेय,गोमती मित्र मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह, शशीकांत पाण्डे, विजय त्रिपाठी,मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी,नगर अध्यक्ष रीना जायसवाल, आनन्द द्विवेदी,आलोक आर्या,बबिता तिवारी, गांधी सिंह,रूपेश सिंह, विजय मिश्रा,डॉ दिनकर सिंह,धर्मेंद्र सिंह,पूर्व सभासद अरुण सिंह,अजय सिंह फौजी,राहुल भान मिश्रा,इन्द्रजीत वर्मा समेत गायत्री परिवार, गोमती मित्र मंडल,आर्ट आफ लिविंग के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।