सुल्तानपुर :
साहित्यकार,शिक्षक सर्वेश कान्त वर्मा थाईलैंड से हुए सम्मानित।
सर्वेश को मिला बुद्धा इंटरनेशनल अवार्ड 2025, सुलतानपुर का बढ़ा गौरव।
दो टूक : जनपद सुलतानपुर की धरती साहित्य के क्षेत्र में सदैव उर्वर रही है।इसी क्रम में बनमई, जयसिंहपुर सुलतानपुर निवासी 38 वर्षीय युवा साहित्यकार एवं शिक्षक रामरती इंटर कालेज द्वारिकागंज सर्वेश कान्त वर्मा सरल ने पाठ्यपुस्तक लेखन,साहित्यिक और समाजसेवा में जनपद का गौरव बढ़ाया है।जो देश विदेश की सम्मानित साहित्यिक संस्थाओं से सम्मानित हो चुके हैं। पाठ्य-पुस्तक लेखन में महती भूमिका निभा चुके विद्या वाचस्पति मानद उपाधि से विभूषित श्री वर्मा जी की यूपी बोर्ड की हिंदी की 6 पाठ्य पुस्तकें पढ़ाई जा रही हैं और आईसीएसई बोर्ड की हिंदी की पुस्तक में रचनाएं शामिल हैं। सर्वेश कान्त वर्मा ने बताया कि इस समय सीबीएसई बोर्ड की पुस्तक लिख रहे हैं। शिक्षा, समाज सेवा,राष्ट्र सेवा से जुड़े कार्यों में भी हमेशा से सहभागी बनते रहे हैं।
धराधाम इंटरनेशनल, देवनागरी उत्थान फाउंडेशन, यूनाइटेड गिल्ड यूके एण्ड एशिया बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के संयुक्त तत्वावधान में 26 भी 2025 को बैंकाक पैलेस थाईलैंड में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा, साहित्य, समाज सेवा और हिंदी में उत्कृष्ट योगदान के लिए सर्वेश कान्त वर्मा सरल का चयन किया गया। गणमान्य सम्मानित हस्तियों द्वारा हस्ताक्षरित अंतरराष्ट्रीय सम्मान पत्र ससम्मान प्रेषित किया गया।इस महान उपलब्धि के लिए आशु कवि मथुरा प्रसाद सिंह जटायु, डॉ राम प्यारे प्रजापति, डॉ सुशील कुमार पाण्डेय साहित्येन्दु, डॉ आद्या प्रसाद सिंह प्रदीप, दिनेश प्रताप सिंह चित्रेश,पवन कुमार सिंह, बृजेश वर्मा, रमेशचंद्र नंदवंशी,राज बहादुर राना,कान्ती सिंह,केशव प्रसाद सिंह जैसे उत्कृष्ट साहित्यकार एवं भूपेंद्र नाथ वर्मा, प्रबंधक रामरती कालेज सहित जनपद के नामचीन साहित्यकारों और शिक्षकों ने बधाई दिया।