सुल्तानपुर :
सदर विधायक ने राजकीय पशु हास्पिटल का किया औचक निरीक्षण।
दो टूक : सुल्तानपुर जनपद के सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने शुक्रवार को राजकीय पशु चिकित्सालय जयसिंहपुर का औचक निरीक्षण किया।।
विस्तार :
सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने शुक्रवार को राजकीय पशु चिकित्सालय जयसिंहपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय की साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता और कर्मचारियों की उपस्थिति समेत अन्य व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।
विधायक ने चिकित्सालय में मौजूद स्टाफ से बातचीत कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पशुपालकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सालय परिसर की स्वच्छता और व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि "यहाँ सब कुछ आल इज़ वेल" की स्थिति देखने को मिली।
विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इसी तरह व्यवस्था को बनाए रखें और पशुपालकों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोग भी मौजूद रहे, जिन्होंने व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। इस मौके पर डॉक्टर राम आसरे चौधरी, मुन्ना सिंह गुड्डू उपाध्याय रत्नेश तिवारी आदि लोग मौजूद रहे