रविवार, 1 जून 2025

लखनऊ :लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की जयंती कांग्रेस कार्यालय मे गोष्ठी का हुआ आयोजन।||Lucknow:A seminar was organized at the Congress office on the birth anniversary of Lokmata Ahilyabai Holkar.||

शेयर करें:
लखनऊ :
लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की जयंती कांग्रेस कार्यालय मे गोष्ठी का हुआ आयोजन।
दो टूक : प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय की अध्यक्षता में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की 300 वीं जयंती पर एक संगोष्ठी आयोजित हुई। 
कार्यक्रम के संयोजक निवर्तमान प्रदेश महासचिव सुभाष पाल एवं सह संयोजक संदीप पाल रहे एवं संगोष्ठी का संचालन पूर्व प्रदेश सचिव श्रीमती प्रतिभा अटल पाल ने किया।
संगोष्ठी से पूर्व लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी के चित्र पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। तत्पश्चात पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व मंत्री राजबहादुर सिंह, पूर्व विधायक सतीश अजमानी, निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष केशव चन्द्र यादव, निवर्तमान प्रदेश महासचिव सुभाष पाल, पूर्व प्रदेश सचिव प्रतिभा अटल पाल, संदीप पाल धनगर जी ने भी लोकमाता अहिल्याबाई जी को पुष्प अर्पित कर नमन किया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने संगोष्ठी में सम्बोधित करते हुए कहा कि अहिल्याबाई होल्कर जी जीवन भर महिलाओं, दलित, वंचितों, किसानों के लिए अनेकों कल्याणकारी कार्य किए। समाज में व्याप्त तमाम कुरीतियों का विरोध कर लोगों को एक नई राह दिखाई। महिलाओं के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य किए विशेषकर शिक्षा के प्रति महिलाओं को जागरूक किया।
सोनकर, राजगुरु नरायणपति त्रिपाठी, मुनीष चौधरी, विषम सिंह, डॉ0 रिचा शर्मा, डॉ0 अमित राय, डॉ0 श्रवण गुप्ता, विशाल सिंह राजपूत, आर0एस0 तिवारी, दयानंद सिंह दुसाध, डॉ0 पी0के0 त्यागी, कुलदीप चौधरी, निहारिक सिंह, आलेख पाण्डेय, अनिल शुक्ला, मेहताब जायसी, के0डी0 शुक्ला, सहित भारी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।