लखनऊ :
IPS राजीव कृष्ण बने यूपी के नए डीजीपी,ग्रहण किया कार्यभार।।
◆सेवानिवृत्त होने को चार वर्ष और एक माह का समय है बाकी।।
दो टूक : उत्तर प्रदेश शासन ने उप्र पुलिस के नए मुखिया के रूप में 1991 बैच के आइपीएस अधिकारी राजीव कृष्ण को चुना हैं। उन्हें कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया है। प्रदेश में यह लगातार पांचवें कार्यवाहक डीजीपी की तैनाती हुई है। वर्तमान में राजीव कृष्ण डीजी विजिलेंस के पद पर तैनात हैं और उनके पास अध्यक्ष,डीजी पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड का अतिरिक्त प्रभार भी है।
राजीव कृष्ण 11 वरिष्ठ आईपीएस अफसरों को सुपरसीड कर डीजीपी बनाए गए हैं
उन्होंने रात करीब 9 बजे पुलिस मुख्यालय पहुचकर डीजीपी का कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
विस्तार :
योगी सरकार ने 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी राजीव कृष्ण को यूपी पुलिस का नया डीजीपी नियुक्त किया है। राजीव कृष्ण अभी तक डीजी विजिलेंस और भर्ती बोर्ड की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इन्हें अपराध नियंत्रण और हाईटेक पुलिसिंग में योगदान के लिए जाना जाता है सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद दोबारा इस भर्ती को सकुशल व निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के बाद से ही राजीव कृष्ण को अगले डीजीपी के रूप में देखा जा रहा था। कार्यवाहक डीजीपी के रूप में तैनात 1990 बैच के आइपीएस अधिकारी प्रशांत कुमार को सेवा विस्तार मिलने की चर्चा थी, जिस पर शनिवार रात विराम लग गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भरोसेमंद अधिकारियों में गिने जाने वाले प्रशांत कुमार को जल्द कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
बता दे - उत्तर प्रदेश में वर्ष 2017 में भाजपा सरकार के गठन के बाद यह नौवें डीजीपी की तैनाती है। जिनमें से चार पूर्णकालिक और पांच कार्यवाहक डीजीपी के रुप मे अब तक नियुक्ति हो चुकी है।
1- 24 अप्रैल, 2017 को सबसे पहले सुलखान सिंह डीजीपी बने थे जिन्हें एक सेवा विस्तार भी मिला था।
2- दूसरे ओ पी सिंह,
3- हितेश चंद्र अवस्थी ।
4- मुकुल गोयल पूर्णकालिक डीजीपी के रूप में तैनात रहे।
◆कार्यवाहक डीजीपी।
1- डा. देवेन्द्र सिंह चौहान को 12, मई 2022 को पहला कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया था।
2- इसके बाद 31 मार्च,2023 को डा.आर के विश्वकर्मा दूसरे कार्यवाहक डीजीपी बने।
3- 31 मई 2023 को विजय कुमार तीसरे कार्यवाहक डीजीपी बने।
4- प्रशांंत कुमार चौथे कार्यवाहक डीजीपी बनाया गए थे।।
निवर्तमान डीजीपी प्रशांत कुमार को सेवा विस्तार नहीं मिल सका। जिसके बाद शनिवार देर शाम राजीव कृष्णा को डीजीपी बनाने की घोषणा कर दी है उन्होंने रात करीब 9 बजे डीजीपी का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। राजीव कृष्ण मूल रूप से गौतमबुद्ध नगर के निवासी है इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन से इंजीनियरिंग की है।