लखनऊ :
डियुटी के दौरान नशे मे धुत टीएसआई धर्मेद्र सिंह निलम्बित।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना गोमतीनगर इलाके मे तैनात डियुटी के दौरान यातायात उप निरीक्षक को नशे में धुत होकर एक मिट्टी के वर्तन की दुकान मे तांडव मचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस अधिकारियों ने मामले को संज्ञान लेते हुए जांचोपरांत टीएसआई को निलम्बित कर दिया।
विस्तार :
मिली जानकारी के वृहस्पतिवार 19 जून को यातायात उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह की डियूटी रेशर-17 क्षेत्र-जयपुरिया, जीवन प्लाजा से हुसड़िया, ग्वारी, गोमतीनगर रेलवे स्टेशन, लखनऊ तक लगायी गयी थी, परन्तु डियूटी के दौरान इन्हें अचेत अवस्था में पाये जाने पर सहायक पुलिस आयुक्त, यातायात, पूर्वी से जाँच कराकर आवश्यक कार्यवाही करायी गयी । जाँच रिपोर्ट के अनुसार यातायात उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह द्वारा डियूटी के दौरान मादक द्रव्य (एल्कोहल) का सेवन किया जाना पाया गया, जो इनके पदीय दायित्वों के विपरित, अपने कर्तव्य के प्रति अनुशासनहीनता एवं लापरवाही किया जाना पाया गया। जाँच रिपोर्ट के आधार पर यातायात उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करते हुए प्रारम्भिक जाँच एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु श्री राधा रमण सिंह सहायक पुलिस आयुक्त, यातायात पश्चिमी को सौपी गयी हैं।
लखनऊ पुलिस जहां जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए लगातार प्रयासरत है, वहीं दूसरी ओर यातायात उप निरीक्षक की
नशे में धुत होकर मचाया। इसकी हरकतें विभाग की साख पर सवाल खड़े कर रही हैं। गोमतीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हुसड़िया पुल के नीचे का मामला है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वर्दीधारी दरोगा नशे की हालत में राहगीरों से अभद्रता कर रहा था और पूरी तरह बेकाबू नजर आ रहा था। यह घटना लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस की छवि पर गंभीर प्रश्नचिन्ह लगाती है। फिलहाल सक्षम अधिकारी ने मामले को संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है।