लखनऊ :
महिला पैसेंजर ने कैब चालक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना आलमबाग क्षेत्र में बीते शुक्रवार को महिला पैंसेर ने कैंब चालाक पर अभद्र व्यवहार के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाने मे तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराया है।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार आशियाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला का आरोप है कि दो दिन पूर्व शुक्रवार को वह अपने घर से कैब बुक करके आलमबाग जा रही थी। आरोप है कि केब चालक ने नशे की हालत मे रास्ता भटका उसके साथ अभद्र व्यवहार करने के साथ छेड़छाड़ करने लगा और उसके शोर मचाने पर वह उसे आलमबाग स्थित होमगार्ड चोराहे पर उसे उतार फरार हो गया। वहीं पीड़िता का कहना था कि उसने आरोपित कैब चालक के गाडी की फोटो खींच लिया था। जिसके चलते उसने स्थानीय आलमबाग कोतवाली में गाडी नम्बर यूपी 32 जेएन 3067 के आधार पर लिखित शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर गाडी नम्बर के आधार पर आरोपित कैब चालक की तलाश की जा रही है।