गुरुवार, 19 जून 2025

लखनऊ : सड़क दुर्घटना मे चचेरे भाईयों की हुई दर्दनाक मौत।।||Lucknow : Cousin brothers died tragically in a road accident.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
सड़क दुर्घटना मे चचेरे भाईयों की हुई दर्दनाक मौत।।
बेकाबू डाला खड़े डंपर मे टकराय चालक खलासी की मौत।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना बन्थरा क्षेत्र लखनऊ-कानपुर हाईवे पर बुधवार की रात पिकअप डाला और डंपर में भीषण टक्कर हो गई। जिसमे मौके पर ही डाला चालक और खलासी मौत हो गई। दोनों के शव वाहन में बुरी फंस गए थे। सूचना पाकर मौके पर पहुची स्थानीय पुलिस ने फायर बिग्रेड को सूचना दी। मौके पर पहुचे दमकल कर्मचारियों ने डाला मे फंसे घायल दोनों युवकों निकाल कर सीएचसी सरोजनी नगर पहुचाया जहाँ जहाँ चिकित्सकों ने जांचोपरांत मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों की पहचान सीतापुर के पंकज गुप्ता (24) और दीपू गुप्ता (27) के रूप में हुई। 
विस्तार : 
जानकारी के अनुसार बीते बुधवार की रात बंथरा थाना क्षेत्र में सरोज पाइप कंपनी के सामने पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े डंपर में पीछे से तेज रफ्तार डाला UP- 34- AT- 3236 टकरा गया जिसमे चालक और खलासी की मौत हो गई। लोडर में प्लास्टिक दाना और अन्य सामान लेकर कानपुर से बिसवां जा रहे थे। दोनो मृतक चचेरे भाई बताया जा रहा है। पंकज डाला चला रहा था। साइड की सीट पर दीपू बैठा था। लोडर में एक अन्य युवक भी बैठा था जो हादसे में बच गया है। हादसे की सूचना मिलते ही बंथरा थाने की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे दोनों युवकों के शवों को बाहर निकाला।
पुलिस के अनुसार बंथरा थाना क्षेत्र में सरोज पाइप कंपनी के सामने पेट्रोल पंप के पास डंपर खड़ा था। उसी में पीछे से तेज रफ्तार लोडर टकरा गया। लोडर में प्लास्टिक दाना और अन्य सामान लदा था। बताया गया कि दोनों ताजिया का सामान लेकर कानपुर से बिसवां जा रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस और सरोजनी नगर की फायर टीम मौके पर पहुंची। एफएसओ सुमित प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम ने लोडर वाहन का केबिन काटकर दोनों को बाहर निकाला। जिसमे घायल पंकज गुप्ता पुत्र स्व प्रदीप कुमार निवासी मोहल्ला ब्राहमणी टोला कस्बा ब थाना बिस्वा जनपद सीतापुर उम्र करीब 24 वर्ष 02-दीपू  गुप्ता पुत्र स्व बाबूराम निवासी मोहल्ला शंकर गंज कस्बा ब थाना बिस्बा जनपद सीतापुर को तत्काल सीएचसी सरोजनी नगर भेजा गया जहां चिकित्सको ने दोनों को मृत घोषित किया गया।
पुलिस ने घटना की सूचना परिजनो को दी। मौके पर आए परिजनों की मौजूदगी में पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
मृतक चचेरे भाईयों की फाईल फोटो।