रविवार, 15 जून 2025

अम्बेडकरनगर :सेवा सुशासन और गरीब कल्याण पर हुई चर्चा परिचर्चा।||Ambedkar Nagar: Discussion on service, good governance and welfare of the poor.||

शेयर करें:
अम्बेडकरनगर :
सेवा सुशासन और गरीब कल्याण पर हुई चर्चा परिचर्चा।
◆कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत 2047 के लिए ली शपथ।।
       ।। ए के चतुर्वेदी।। 
दो टूक : अंबेडकर नगर के जलालपुर में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा शासित केंद्र सरकार की 11 वर्ष की बेमिसाल कार्यकाल पर जलालपुर नगर में विकसित भारत का अमृत काल एवं सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण पर केंद्रित अभियान अंतर्गत  आयोजित किया गया ।
    मुख्य अतिथि वरिष्ठ नेता डॉ शिवपूजन वर्मा  ने केंद्र सरकार के 11 साल की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने बीते 11 वर्षों में सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण के पथ पर ऐतिहासिक प्रगति की है।  मोदी जी के सबका साथ,सबका विकास, सबका प्रयास,सबका विश्वास के मंत्र ने देश के हर नागरिक को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा है देश का हर वर्ग और हर क्षेत्र एक साझा संकल्प के साथ विकसित भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। कार्यक्रम अध्यक्षता कर रहे भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया । कार्यक्रम संयोजक पूर्व नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र ने विकसित भारत 2047 संकल्प के तहत कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाया । कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री कृष्ण गोपाल गुप्ता ने किया।
 इस अवसर कार्यक्रम मुख्य रूप से विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ नेता अशोक उपाध्याय,केशव प्रसाद श्रीवास्तव, डॉ महेंद्र प्रताप चौहान,मीसम रजा,धनंजय त्रिपाठी,पूर्व नगर अध्यक्ष मानिक चंद सोनी,सुरेश गुप्त,सभासद अजीत निषाद ,विक्की गौतम,सीतल सोनी,नगर महामंत्री विकाश निषाद,नगर मंत्री जितेंद्र शिल्पी,गोलू जायसवाल,राम वृक्ष भार्गव,विनय मिश्र,दुर्गेश गुप्ता,नरेंद्र सोनी,रामदौर मिश्र, देवेंद्र मिश्र,दीपचंद ,महेश सहित भारी संख्या में लोग शामिल रहे।