लखनऊ :
ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक का 86वां स्थापना दिवस भव्य रूप से मनाया गया।
दो टूक : नवयुग निर्माण पार्टी के सौजन्य से ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक (AIFB) का 86वां स्थापना दिवस उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब लखनऊ में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत परिवर्तन चौक स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई।
इस आयोजन में नवयुग निर्माण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दशरथ सिंह यादव, AIFB के प्रदेश महासचिव उदयनाथ सिंह, दोनों के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति देखी गई। कार्यक्रम में राष्ट्रनिर्माण, समाजहित एवं राजनीतिक बदलाव के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।
इस मौके पर एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए उपस्थित दलों ने आपसी सहमति से वर्ष 2027 के लखनऊ विधानसभा चुनाव में 9 विधानसभा सीटों पर साझा प्रत्याशियों की घोषणा की। यह निर्णय राजनीतिक एकता और क्षेत्रीय विकास को प्राथमिकता देने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
कार्यक्रम में कई प्रतिष्ठित एवं संभ्रांत व्यक्तित्व मंचासीन रहे, जिनमें प्रमुख रूप से:
डॉ. दशरथ सिंह यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष, नवयुग निर्माण पार्टी,अमरेन्द्र कुमार,डॉ. अजय कुमार सेठ,डॉ.अवधेश चौधरी, प्रदेश महासचिव, यूथ लीग,उदयनाथ सिंह, प्रदेश महासचिव, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक,जितेन्द्र बहादुर सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद,पत्रकार सुनील सचान,राजेश गुप्ता, सामाजिक कार्यकर्ता,डॉ. जितेन्द्र बाजपेई, विचारक,सुभाष मिश्रा, सामाजिक चिंतक
,ममता पाल, समाजसेवी समेत सभी अतिथियों ने मंच से अपने विचार प्रकट करते हुए पत्रकारिता, लोकतंत्र और समाजहित में समर्पण की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।