शुक्रवार, 9 मई 2025

गोण्डा- इटियाथोक क्षेत्र के बेंदुली डेंजर जोन मे फिर पेंड़ से टकराई अनियंत्रित बाईक, पति की मौत व पत्नी गंभीर चोटिल, मृतक की अयाह के भड़जोतिया गाँव मे हुई थी शादी

शेयर करें:
गोण्डा- जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र अंतर्गत बेंदुली डेंजर जोन मे शुक्रवार दोपहर मे एक बार फिर मार्ग दुर्घटना हुई। यहाँ अनियंत्रित बाईक पेंड़ से जा टकराई। इसमें बाईक पर सवार पति की मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर चोटिल हुई और नन्ही बच्ची सुरक्षित रही। बताते चले की इटियाथोक- खरगूपुर मार्ग पर यह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बेंदुली मोड़ पर एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर आम के पेड़ से जा टकराई। सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दंपती बुरी तरह से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां बाइक चालक को डॉक्टरो ने मृत घोषित किया और महिला की हालत नाजुक देख आगे रेफर किया।
मृतक व घायल महिला की पहचान पति-पत्नी के रूप में हुई जो इकौना बाजार के है। बताया जाता है की तस्सउर (30) और उसकी पत्नी शहनाज (25) इटियाथोक थाना क्षेत्र के बेलभरिया गांव में अपने रिश्तेदार के यहाँ जा रहे थे और बेंदुली के मोड़ पर यह दुर्घटना हो गई। शहनाज के गोदी मे 6 माह की उनकी बच्ची थी जो सुरक्षित बताई जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक तसव्वर की शादी इटियाथोक थाना क्षेत्र के अयाह पंचायत के भडजोतिया गांव में रोजअली के पुत्री के संग अब से करीब आठ साल पूर्व हुई थी। तसव्वर मुंबई मे साईकिल की दूकान पर कारीगर था। मृतक के ससुर रोजअली ने बताया की उनका दामाद अपनी पत्नी और नन्ही बेटी के साथ बेलभरिया गांव जा रहा था। उनके दामाद के बहन की शादी 3 दिन पूर्व बेलभरिया मे हुई थी। वह अपनी बहन को बिदा कराने के लिए वहां जा रहे थे। उनके साथ कुछ रिश्तेदार भी थे, जो चौपहिया वाहन से आगे निकल गए थे।
बेंदुली मोड़ पर उनकी बाईक अनियंत्रित होकर पेंड़ से टकरा गई और यह हादसा हो गया। मृतक के ससुर रोजअली ने बताया की दुर्घटना मे दामाद की मौत हो गई और उनके पुत्री का पैर टूट गया है उसे वह बस्ती मे इलाज के लिए ले जा रहे हैँ। अगर पिछले एक साल की बात करे तो उक्त स्थान पर 15 लोगों की मार्ग दुर्घटना मे मौत हो चुकी है।। गोण्डा से प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट।।