आजमगढ़ :
माहुल में तिरंगा यात्रा निकाल सेना के शौर्य को किया नमन।
।। सिद्धेश्वर पाण्डेय ।।
दो टूक,आजमगढ़ जनपद के माहुल नगर में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष विमलेश पांडेय की अगुआई में तिरंगा यात्रा निकाली गई।जिसमें सेना द्वारा आतंकवादियों के खिलाफ की गई विध्वंसक कार्यवाही और आपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता का गुणगान किया गया।
यह तिरंगा यात्रा नगर के रामलीला मैदान से शुरू होकर पूरी बाजार में घूमी और शंकर तिराहे पर जा कर संपन्न हुई।यात्रा में शामिल लोग हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय के नारे लगाते रहे।इस मौके पर भाजपा मंडल माहुल अध्यक्ष विमलेश पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश की आन बान शान को कायम रखा और सेना के आतंक विरोधी अभियान को आपरेशन सिंदूर का नाम देकर पाकिस्तान की छाती पर चढ़ कर करारा कबाब दिया।हमें सेना पर गर्व है।
इस मौके पर भाजपा लालगंज के जिला मंत्री दिलीप सिंह, सुभासपा युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक उपाध्याय,अजय श्रीवास्तव, हरिकेश गुप्ता,प्रमोद राजभर,दिलशाद कुरैशी, धरणीधर पांडेय,अनीता गोस्वामी,महगू प्रजापति,विष्णु कांत पांडेय,सूर्यभान यादव आदि रहे।